
ऐसे हर मामले में दस हजार की पेनाल्टी
कोरबा। ट्राफिक रूल्स के परिपालन को लेकर कोरबा में पुलिस लगातार एक्शन में है। नेताजी चौक पर पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर वाली कई दुपहिया को जब्त किया गया। ट्राफिक पुलिस की टीम ने अधिकारियों के निर्देश्य पर यह कार्रवाई की। होली से ठीक पहले पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियम पालन कराने पर उसका ध्यान है। इस कड़ी में पुलिस ने बुलेट और कुछ बाइक को निशाने पर लिया। मोडिफाइड साइलेंसर क साथ ये परेशानी पैदा कर रही थी। ऐसे मामले कोर्ट में पेश किए जाएंगे। प्रत्येक मामले में दस हजार की पेनाल्टी होना है।























