पटना, 0३ अगस्त ।
बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री डॉ. अशोक राम ने पार्टी को अलविदा कहने का फैसला किया है। वर्षों तक कांग्रेस में रहने के बाद अशोक राम रविवार को जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। अशोक राम ने खुद जेडीयू में शामिल होने की पुष्टि की है।डॉ. अशोक राम बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं। उनका नाम बिहार के दलित नेताओं में शुमार है। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे छह बार विधायक भी रह चुके हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वे बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से नाराज थे। अल्लावरु ने उन्हें हाशिए पर डाल दिया था। अपनी उपेक्षा से वे काफी नाराज थे। अशोक राम ने रविवार को पार्टी छोडऩे की पुष्टि की और कहा कि वे बेहद निजी कारणों से कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं। वे रविवार दोपहर जेडीयू कार्यालय में जेडीयू में शामिल होंगे। राजेश राम के पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, वे सांसद और विधायक भी रहे।