लखनऊ में महिला संन्यासियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन: बादशाह के ‘टटिरी’ गाने पर जताई आपत्ति, CM योगी से की शिकायत

लखनऊ। फेमस रैपर बादशाह के हालिया हरियाणवी गाने टटिरी को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस गाने को लेकर कई राज्यों में विरोध चल रहा है। इसी क्रम में लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर भी पारब्रह्म सायुज्या शरणमेमि से जुड़ी महिला संन्यासियों ने मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन पुलिस उपनिरीक्षक को देकर बादशाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला संत निहंग सिंह ने मांग की है कि फूहड़ गीत को सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोका जाए। यही नहीं, गायक सभी महिलाओं से माफी मांगे, क्योंकि यह अश्लील गाना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

आरोप है कि संगीत में महिलाओं और नाबालिगों को गलत ढंग से पेश किया गया है। गानों में डबल मीनिंग वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है। बता दें, हरियाणवी गाना टटिरी एक मार्च 2026 को ही रिलीज हुआ था और बादशाह ने खुद इसके बोल लिखे हैं, जबकि म्यूजिक हितेन ने दिया।

RO No. 13467/11