आत्मनिर्भर भारत को लेकर किया जा रहा छात्रों को जागरूक

कोरबा। भाजपा के द्वारा आत्मनिर्भर भारत को लेकर छात्रों को जागरूक करने का काम शुरू किया गया है जिसके तहत स्कूलों में जाकर भाजपाई छात्रों के सामने विचार रख रहे है। साडा कन्या स्कूल में आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संहयोजग अजय विश्वकर्मा, सहसयोजग हरीश थरवानी , मंजू सिंह, राजेश राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें। इसके पहले भी एनसीडीसी स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमेंं मंजू सिंह ,प्रकाश अग्रवाल सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे। अब क्षेत्र के सभी स्कूलों मेें इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगेें। इसके अलावा भाजपाईयों के द्वारा सभी मंडलो में अलग से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कटघोरा में अभिषेक गर्ग, शमजीत सिंह, बालको में देवेन्द्र यादव ,जय राठौर, संपद यादव,राजा शर्मा, करतला मेें रामकुमार गबेल , कोरबा में योगेश मिश्रा सर्वमंगला नगर मंडल मनीष मिश्रा, दर्री में मनोज लहरे, सक्ती केन्द्रो में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे है।

RO No. 13467/9