स्वामी आत्मानंद आदर्श कॉलेज में वार्षिक उत्सव पर छात्रों ने दी प्रस्तुति, अतिथियों ने बांटे पुरस्कार

कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा ने बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया । डॉ. साधना खरे, प्राचार्य स्व. प्यारे लाल कंवर महाविद्यालय, भैंसमा के मुख्य आतिथ्य में गरिमामयाी समारोह संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. एल. एन. कंवर के द्वारा की गई। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेज़ी कुजूर ने की।
वार्षिक समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद अतिथयों का स्वागत बैज लगाकर एवं पौधे भेंट कर किया गया। महाविद्यालय की अंग्रेजी़ की सहायक प्राध्यपक सुश्री दिव्या पटेल अतिथियों का स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. साधना खरे ने युवाओं में सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुये अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को समझते हुये कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वार्षिक उत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. एल. एन. कंवर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।समारोह की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेज़ी कुजूर ने इस सत्र में संपादित महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शैक्षणेत्तर उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही महाविद्यालय के सफल संचालन के लिये समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।पुरस्कार वितरण की श्रृंखला में सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद के विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता शैलष माहेश्वरी एवं अतिथि ग्रंथपाल राजेश साहू को रक्त दान करने के लिये महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति के लिये महाविद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्था परिवार की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति सुश्री पूजा सिंह सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र ने आभार ज्ञापित किया। अतिथि व्याख्याता आशियां खान एवं मधु यादव के कुशल मार्गदर्शन में बी.एस.सी. तृतीय वर्ष के छात्र मोहम्मद शामिन जायेद एवं छात्रा चांदनी कौशिल ने सफल मंच संचालन किया। वार्षिकोत्सव आयोजन समिति के सदस्य अतिथि व्याख्याता सुदीप्ता कुंडू, पूनम साहू एवं क्रीड़ा सहायक कविता साहू का विशेष योगदान रहा जबकि तकनीकी कार्यों के लिये अतिथि व्याख्याता नुपीता सेन यादव शैलेश माहेश्वरी एवं राजेश साहू अतिथि ग्रंथपाल ने सक्रिय भूमिका निभायी। इस कार्यक्रम में अशैक्षणिक कर्मचारी संतोष निर्मलकर एवं श्रीमती कमला मानिकपुरी की भी सक्रिय भूमिका रही। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ।

RO No. 13467/11