शैक्षणिक संस्था में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से जीता दिल

सूरजपुर। कार्यक्रम में प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुलन सिंह मरावी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष सुखमनीया जगते शिवनंदन सिंह मरावी , महामंडल मंत्री विजय सिरदार कंचन श्याम रामध्यान सिंह धन सिंह बंजारा प्रदीप साहू विवेक पाण्डेय, रामदेव यादव, सुरेश यादव,धनपत सिंह सूरज सिंह , दीक्षित सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित विविध आकर्षक मॉडल, कला एवं शिल्प प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों एवं अभिभावकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों द्वारा लोकनृत्य, देशभक्ति गीत एवं पारंपरिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि भुलन सिंह मरावी जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य आर. बी. सिंह जी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती है और उन्हें अपनी संस्कृति से जुडऩे की प्रेरणा देती है।

RO No. 13467/10