आईआईटी मद्रास, बर्कले में पढ़ाई और फिर कैलिफोर्निया में मौत…

नईदिल्ली १५ फरवरी।
भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था। इन छह दिनों में साकेत को ढूंढने की कोशिश लगातार जारी रही, लेकिन साकेत के बारे में कोई खबर नहीं मिल रही थी। भारतीय कॉन्सुलेट ने साकेत के लापता होने के छह दिन बाद जानकारी दी है कि पुलिस को उनकी बॉडी मिल गई है। साथ ही भारतीय कॉन्सुलेट ने साकेत के शव को भारत वापस भेजने में हर तरह की मदद का भरोसा दिया है। साकेत श्रीनिवासैया कर्नाटक के रहने वाला था और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एनरोल्ड थे। साकेत के लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, साकेत ष्ट बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में मास्टर्स का स्टूडेंट था। इसने आईआईटी मद्रास से अंडरग्रेजुएट डिग्री ली है।
साकेत को सॉफ्ट और एक्टिव मटीरियल, सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड मटीरियल में डीप-टेक इनोवेशन का पैशन है। साकेत यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत मास्टर ऑफ साइंस कर रहे थे। अगस्त 2025 में साकेत ने यहां से पढ़ाई की शुरुआत की थी और मई 2026 में यह कोर्स पूरा होना था।

RO No. 13467/10