
पोड़ी उपरोड़ा के पीएमश्री स्कूल का गजब हाल
कोरबा। अच्छी बिल्डिंग विद्यार्थियों की संख्या से किसी विद्यालय को बेहतर नहीं किया जा सकता। पढ़ाई के लिए अच्छे शिक्षकों के साथ जरूरी है कि खेलकूद संबंधी गतिविधियों के लिए फिजिकल इंस्ट्रक्टर और दूसरी विधाओं के लिए भी शिक्षक दिए जाएं। विकासखंड पोंडी उपरोड़ा के पीएमश्री सेजेस इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूल में दो वर्षों से खेल शिक्षक नहीं है। इसके चलते ना तो विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं निखार पा रही है और ना ही उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होने का मौका मिल रहा है।
पोड़ी के इस स्कूल में लगभग 1200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से आते हैं। ये बच्चे अपनी प्रतिभा और लगन से बेहतर शिक्षा व खेल के अवसरों के लिए पोंडी उपरोड़ा जैसे ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र में आते हैं सरकार की ओर से इस।स्कूल में एक भी व्यायाम शिक्षक नियुक्त नहीं किया गया है । यही कारण है कि ना तो यहां पर खेलकूद कर जा रहे हैं और ना ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशा जा रहा है। शायद यही एक वजह है जिसके चलते यहां के खिलाडिय़ों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में नहीं हो सका है। स्कूल का खेल मैदान भी जीर्ण-शीर्ण हालत में है। न समतल ज़मीन, न सफाई, न खेल सामग्री और न कोई रखरखाव। ऐसे में ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र जो खेल के ज़रिए अपना भविष्य संवार सकते थे, वे हुनर होने के बावजूद अवसरों से वंचित हैं।
स्थानीय लोगों ने इस बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह और जनपद पंचायत अध्यक्ष क्षेत्र के विधायक का ध्यान आकर्षित कराया है। अगर शिक्षा विभाग चने तो सामान्य व्यवस्थाएं आसानी से हो सकती हैं।
गतिविधियां ठप है इस विद्यालय की
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्पोर्ट्स टीचर के अलावा लैब अटेंडेंस समेत कई पद रिक्त पड़े हैं। इसके अभाव में संबंधित गतिविधियां नहीं हो पा रही हैं। इन पदों की पूर्ति के लिए हमारी ओर से विभाग से पत्राचार किया गया है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
-रवींद्र सिंह, प्राचार्य सेजेस पोड़ी उपरोड़ा
















