
कोरिया बैकुंठपुर। केशरीनंदन परिवार के सौजन्य से 13 सितम्बर 2025 को सामुदायिक भवन, कटकोना में एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने भाग लिया और क्षेत्रीय नागरिकों को नेत्र स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं परीक्षण की सुविधा प्रदान की।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं एवं युवा शामिल थे। चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद, दृष्टि दोष, नेत्र संक्रमण आदि की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार आगे के उपचार हेतु मार्गदर्शन भी दिया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं प्राथमिक स्तर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। केशरीनंदन द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। आयोजन मे कटकोना सब एरिया मैनेजर सुरेश राम, खान प्रबंधक एच. एन. चौबे, कार्मिक प्रबंधक कटकोना जॉन डूंगडूंग, श्री गणेश विनायक हॉस्पिटल से डॉ रामकृष्ण द्विवेदी, डॉ वाई रिची, गोलू तिवारी, अरमान हाथगेन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य मिथिलेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता व केशरीनंदन परिवार के संयोजक श्री योगेंद्र मिश्रा सहित अभिषेक द्विवेदी, रामप्रकाश तिवारी, राजकुमार यादव, भोला चक्रधारी, रानू वर्मा, जय कुमार चक्रधारी, प्रवीण गुप्ता, देवेंद्र जायसवाल,तीरथ साहू, दीपक कुशवाहा, शिव यादव, राजीव घोष, करन राजवाड़े, संदीप कुमार,आनंद राजवाड़े, सिब्बू मिश्रा, विजय बघेल, जीतू साहू, गोपाल यादव, भानु प्रताप सिंह,समीर जायसवाल, मूलचंद सूर्यवंशी, राजेश कुमार उपस्थित रहे। सेवा ही संकल्प है — इस भावना के साथ यह शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।




























