केमिकल फैक्ट्री में अचानक भडक़ी आग, दमकल की टीम जुटी

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के इब्राहिमपुर गांव स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि जब आग लगी, उस समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। इन मजदूरों के फंसे होने की खबर भी आई है। फिलहाल, अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, और इन फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

RO No. 13467/11