कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे पर्यवेक्षक खुटिया

कोरबा। आज एसईसीएल कोरबा पूर्व जेपी कालोनी में एसईकेएमसी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें कांग्रेस के पर्यवेक्षक आरसी खुटिया शामिल होंगे। एसईकेएमसी के केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देंगे। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इंटक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहती है। सभी कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। केन्द्रीय उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। गेवरा और दीपका क्षेत्र से डीके मिश्रा, विशाल शुक्ला, छंदराम राठौर, एमपी सिंह, गिरीश शुक्ला, गिरीश जायसवाल कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए किये गए कार्यों की जानकारी देंगे। कुसमुंडा से राजू सोनी, एनके सिंह, सिंघाली क्षेत्र से अशोक सिंह, उपेन्द्र सिंह, धनीराम साहू भी जानकारी देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमोद बेनर्जी, रामफल साहू, नवीन सिंह, मनोज कटेलिहा, दीलिप सिंह, अब्दुल माजिद सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही है।

RO No. 13467/ 8