जांजगीर नैला। भारतीय जनता पार्टी का जांजगीर नैला नगर मंडल स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार को भाजपा कार्यालय जांजगीर मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से बेलतरा के युवा सक्रिय भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े सोशल मीडीया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहु उपस्थित थे
विधायक सुशांत शुक्ला ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुथो पर 25 सक्रिय कार्यकर्ताओ की संरचना संगठन द्वारा तय की गई है लोकतंत्र की रक्षा के लिए यदि राजनीतिक क्षेत्र मे काम करने वाले व्यक्ति ने दी थी वो महान व्यक्तित्व थे डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे। श्री शुक्ला ने कहा कि कभी हर चुनाव में कांग्रेस विजय पाती थी, आज भाजपा का परचम देश के कोने-कोने में लहरा रहा है। इसका श्रेय आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।
जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय को सम्मान मिला है। दस राज्यों में जनजातीय संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। श्री जांगड़े ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का गठन एक ऐतिहासिक निर्णय था, जिसने छत्तीसगढ़ और अन्य पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे ध्येय पुरुषों के विचारों को आत्मसात करें और संगठन सूत्र का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएं
वरिष्ट भाजपा नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि नए परिसीमन के अनुसार हमारा जांजगीर नैला नगर मंडल मे पहले 31 मतदान केंद्र थे जो अब बढक़र 52 हो गया है पहले हमारे मंडल मे केवल जांजगीर नैला नगर था अब इसमे आसपास के गाँव भी शामिल हो गए है सक्रिय सदस्यता सम्मेलन मे उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमको संगठन को जानना होगा पद व सरकार अस्थायी है लेकिन हमारा संगठन हमारी पार्टी स्थायी है विजयी दशमी के दिन 1925 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई जिसके संस्थापक डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार थे और राष्ट्रवाद के बीज बोने और सेवा के क्षेत्र मे काम करने के लिए हमने राजनीति मे जाने का निर्णय लिया और संघ से ही हमने पांच लोगो को राजनीति मे भेजा और 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली मे हमने भारतीय जनसंघ के रूप मे नई पार्टी बनाई जिसके प्रथम अध्यक्ष डा मुखर्जी बने फिर 6 अप्रैल 1980 मुम्बई के समता नगर मे भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई जिसके प्रथम अध्यक्ष पंडित अटल बिहारी वाजपेई बने और आज पुरे देश मे डा मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई लालकृष्ण आडवानी के सपनो को पूरा करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार काम कर रही है।
उक्त सम्मेलन मे जिला उपाध्यक्ष अमर सुलतानिया, विवेका गोपाल, जिला मंत्री अभिमन्यु राठौर, रवि पांडेय मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, मोहन यादव, नंदनी रजवाड़े, सनत पांडेय, कैलाश बसईवाल,मोतीलाल डहरिया, हनुमान राठौर, पंकज अग्रवाल, संतोषी दुबे, प्रेमलता कौशिक, पुनीराम कहरा, उमा सोनी, प्रतिमा डेहरे विधा राठौर, संजीता माली,दुलौरिन चौरसिया उषा शांडिल्य मनीषा गोपाल रिया यादव नंद कुमारी खरसन जानकी कहरा अनिता कहरा भुरीबाई सुर्यवंशी, प्रेम थवाईत, धर्मेन्द्र राणा, चमन शिव सिंह विकास शर्मा, अनिल शर्मा, टिंगाराम सारथी, पुरनलाल सुर्यवंशी, अनुराग तिवारी,राहुल सेन, सूरज गोस्वामी जितेंद्र खांडे, सुशील सिंह, अजित गढ़वाल, मुकेश भोपालपुरिया, रितेश अग्रवाल, पुष्पेंद्र निर्मलकर गुड्डू कहरा, देव गढ़वाल, सुनील कश्यप रघुनन्दन कश्यप सुधीर झाझडिया, संतोष यादव, आनंद मोदी, गजानंद ध्रुव, छबिलाल कश्यप, प्रदीप राठौर विवेक शर्मा हरदेव टंडन, शंकर कहरा रमाकांत रजवाड़े, शैलेंद्र पांडेय, संतोष उपाध्याय, अजय कौशिक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सोनी ने व आभार हितेश यादव ने किया।