
जांजगीर चांपा। सर्व भवन्तु सुखिन: के पावन संदेश के साथ आल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी.जी-1 स्वर्णिम सत्र 2026 के अंतर्गत लीनेस क्लब जांजगीर-जाज्वल्या का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि लीनेस सुधा साव पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एवं विशिष्ट अतिथि एरिया ऑफिसर संध्या पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही । अतिथियों द्वारा भारत माता के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
नई कार्यकारिणी को अपने अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ,शपथ अधिकारी सुधा साव द्वारा दिलवाया गया,उन्होंने कहाँ कि समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं लीनेस क्लब के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा कार्य करना चाहिए ।विशिष्ट अतिथि एरिया ऑफिसर संध्या पाण्डेय ने नई कार्यकारिणी को उज्जवल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि सभी सदस्य सेवा,सौहार्द और सामाजिक दायित्वों की भावना से कार्य करें । स्वागत भाषण देते हुए लीनेस नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता शर्मा ने कहा कि लीनेस क्लब सेवा संगठन ही नही बल्कि मैत्री, एकता और नेतृत्व विकास का सशक्त मंच है,उन्होने पूरे सदस्यों को साथ लेके पूरी निष्ठा से सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सचिव लीनेस जूही गौरहा ,ध्वज वंदना लीनेस प्राची पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन लीनेस गंगा गट्टानी द्वारा किया गया ।अंत मे अतिथियों का सम्मान शॉल, श्रीफल से लीनेस सदस्यों द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि सुधा साव द्वारा जूही गौरहा को सम्मानित किया गया एवं विशिष्ट अतिथि संध्या पाण्डेय द्वारा अध्यक्ष सरिता शर्मा,सचिव जूही गौरहा एवं कोषाध्यक्ष नामिषा थवाईत को गिफ्ट भेट कर सम्मानित किया गया ।शपथ अधिकारी लीनेस सुधा साव द्वारा अध्यक्ष लीनेस सरिता शर्मा,सचिव लीनेस जूही गौरहा,कोषाध्यक्ष लीनेस नामिशा थवाईत,उपाध्यक्ष लीनेस कल्पना केशरवानी, सहसचिव लीनेस प्राची पाण्डेय,सह कोषाध्यक्ष लीनेस गंगा गट्टानी,पी. आर .ओ लीनेस मधु शर्मा,क्लब कोऑर्डिनेटर सरोज पाटनी,फेलोशिप ऑफिसर सुनीता गट्टानी ,सदस्यगण स्मृति गौरहा,प्रभा साहू,छबि जैन को शपथ दिलवाया गया।





















