तालिबान ने डूरंड लाइन पर 19 पाक चौकियों पर किया कब्जा, 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर; अब पाकिस्तान के पलटवार से गूंजा काबुल

काबुल। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने गुरुवार (स्थानीय समय) को कहा कि उसकी सेनाओं ने एक बड़े सीमा अभियान के दौरान 19 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।

सरकार ने इसे अफगान धरती पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब बताया। वहीं, तालिबान के हमलों के जबाव में पाकिस्तान ने भी काबुल में हवाई हमले किए हैं।

कुछ पाक  सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया

अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि डूरंड लाइन पर भारी जवाबी कार्रवाई की गई है, जिसमें एक मुख्यालय और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है।

उन्होंने दावा किया कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, 23 शव बरामद किए गए और कुछ सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया, जबकि दर्जनों हथियार, एक टैंक और एक हार्वेस्टर जब्त किए गए। खबरों के अनुसार, पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान, नंगरहार और तोरखम गेट में अभियान जारी है।

RO No. 13467/11