ईडी के शिकंजे में तमिलनाडु के मंत्री 1,020 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप

तमिलनाडू, 0८ दिसम्बर ।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को एक नया दस्तावेज भेजा है। ईडी सूत्रों के अनुसार, मंत्री पर 1,020 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप हैं। ये आरोप टेंडर में हेरफेर से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसी ने राज्य सरकार से इस मामले में नई एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मंत्री के विभाग में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। टेंडर्स खुलने से पहले ही सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स में हेराफेरी की गई। टॉयलेट बनाने और काम की आउटसोर्सिंग सहित कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए पहले से तय कॉन्ट्रैक्टर्स को 7.5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत रिश्वत लेकर दिए गए। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि भुगतान नकद और हवाला लेनदेन के जरिये किए गए। ईडी ने तमिलनाडु सरकार को भेजे गए 258 पेज के दस्तावेज में 300 से अधिक तस्वीरें शामिल की हैं।
ये दस्तावेज कथित सौदों के स्क्रीनशॉट और फोटोग्राफ्स हैं। इनमें अनुबंधों की पूरी जानकारी, भुगतानकर्ताओं के नाम, अनुबंध मूल्य का विवरण, पंचायतों के नाम, दी गई रिश्वत और बकाया रकम का जिक्र किया गया है। एक ईडी सूत्र ने एनडीटीवी को बताया, हमने कैलकुलेशन शीट और उससे जुड़े मैसेज इक_ा कर लिए हैं।

RO No. 13467/10