
नई दिल्ली। विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। वह विनय कुमार सक्सेना की जगह लेंगे। विनय सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। कई राज्यों के गवर्नर और लेफ्टिनेंट गर्वनर में उलटफेर हुआ है।विनय कुमार सक्सेना ने 26 मई 2022 को दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उन्हें अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष थे। अरविंद केजरीवाल के शासनकाल में उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा था।तरनजीत सिंह संधू ने फरवरी 2020 में अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला था और जनवरी 2024 तक वह इस पद पर रहे थे। रिटायरमेंट के बाद वह 2024 में ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और लोकसभा चुनाव में अमृतसर सीट से उम्मीदवार बनाए गए थे।
















