
चांपा। बम्हनीडीह ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया में व्याख्याता अमृत लाल साहू का उनके गांव कुरदा (चांपा) में सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू थे। कार्यक्रम का संचालन शासकीय हाई स्कूल पोड़ी शंकर के प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी ने किया। पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहेब लाल साहू, जनपद सदस्य चूड़ामणि राठौर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राघवेंद्र नामदेव, सरपंच कुरदा नरसिंह साहू, जनपद सदस्य दीपमाला बरेठ, सरपंच चोरिया बटदेव उराँव और पूर्व सरपंच सिवनी चंद्र कुमार राठौर ने अमृत लाल साहू को सम्मानित किया।

















