
सक्ती। अर्जित अवकाश की राशि पाने के लिए शिक्षक दर दर भटक रहा है। थक हारकर शिक्षक ने अर्जित अवकाश की राशि और मार्च महीने का वेतन दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत आडिल के पूर्व प्राचार्य शिवकुमार गबेल जो कि वर्तमान में ग्राम पंचायत सुलौनी के हायर सेकेंडरी स्कूल में अटैच है। जिनके द्वारा कलेक्टर को आवेदन देकर 78 दिनो का लघु कृत एवं अर्जित अवकाश दोनो वेतन की राशि शीघ्र दिलाए जाने की मांग की है। शिव कुमार गबेल ने 19 नवंबर 2024 से 4 फरवरी 2025 तक 78 दोनों का मेडिकल अवकाश लिया था जिसका जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वीकृति भी दिया गया था। इसके लिए 19 मार्च को पत्र जारी किया गया था। बावजूद ग्राम पंचायत आडील के प्राचार्य देव कुमार साहू द्वारा अर्जित अवकाश तथा वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते भी मानसिक रूप परेशान हो चुके हैं उनके सामने
घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, जबकि वर्तमान में ग्राम सलोनी के स्कूल में कार्यरत है तथा हमेशा उपस्थित दे रहे हैं। इसके बावजूद उनका मार्च महीने का वेतन भी नहीं दिया जा रहा है, जबकि स्कूल में पदस्थ अन्य शिक्षकों का वेतन प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में शिव कुमार गबेल ने कलेक्टर को आवेदन देकर अर्जित अवकाश का की राशि तथा मार्च महीने का वेतन शीघ्र दिलाए जाने की मांग की है।
इस संबंध में प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल पिरदा व आहरण सवितरण अधिकारी रामभरोस सिदार का कहना है अर्जित अवकाश स्वीकृति संबंधी आदेश की कॉपी जमा नहीं किया गया है। जिसके कारण वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है।
नहीं मिली उपस्थिति पंजी
अभी तक उनके द्वारा उपस्थिति पंजी नहीं दिया गया है। जिसके चलते वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है।
देव कुमार साहू
प्राचार्य
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आडिल






















