बैगलेस डे : खेल-खेल में बच्चों को कई गतिविधियां सिखाई शिक्षकों ने

कोरबा। पाली विकासखंड अंतर्गत संकुल पटपरा अंतर्गत प्राथमिक शाला ठाड़पखना में शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर बच्चों के लिए रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक संतोष पटेल की उपस्थिति में सहायक शिक्षक लक्ष्मी तिवारी और शिक्षिका अनामिका महंत ने बच्चों को खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां कराईं।
इस दौरान बच्चों को संगीत की धुन पर मजेदार चिकन डांस कराया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आनंद के साथ सीखने का अवसर मिला। साथ ही बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेला। विद्यालय में हर शनिवार को बैगलेस डे के तहत बच्चों के लिए अलग-अलग रोचक खेल गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को ज्ञानवर्धक खेलों की जानकारी देने के साथ उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

RO No. 13467/11