उदया तिथि से शुरू हुआ तीजा, पूजा रात्रि को ही

कोरबा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीजा व्रत हिंदू महिलाएं रखने के साथ रात्रि को पूजा करेंगीं। घरों के अलावा शिव मंदिरों में भी इसके लिए तैयारी की जा रही है। पर्व के लिहाज से कोरबा और आसपास के क्षेत्र के बाजार में रौनक बनी हुई है।
प्राचीन मान्यताओं के अंतर्गत अखंड सौभाग्य की कामना से महिलाएं इस व्रत को कर रहीं हैं। इसमें परंपरागत रूप से सुहाग की सामाग्री के अलावा फल-फूल अर्पित करने के साथ कथा का श्रवण किया जाएगा। पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी ने बताया कि इस बार हरितालिका तीज पर चतुर्थी का भी संयोग बन रहा है। यह अपने आपमें विशिष्टत है। चूंकि तृतीया का उदय सही समय पर हुआ है ऐसी स्थिति में अगर मध्याह्न के बाद दूसरे दिवस की शुरुआत होती भी है तो पूजन का विधान रात्रि को ही है और यह मान्य है। उक्तानुसार व्रत पारायण अगले दिवस ही किया जाना विधि सम्मत होगा।

RO No. 13467/11