गोविंदपुरम में कुत्ते को पीटने पर तनाव, दूसरे समुदाय के परिवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

गाजियाबाद 24 दिसम्बर। गाजियाबाद जनपद में गोविंदपुरम के पास बालाजी एंक्लेव कॉलोनी में देर रात कुत्ते को पीटने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि एक मुस्लिम परिवार ने कुत्ते के साथ मारपीट की है। कुछ ही देर में पूरी कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए और उस परिवार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुस्लिम परिवार को सुरक्षित करते हुए थाने पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गली में एक ही मुस्लिम परिवार है और वह पशुओं के प्रति क्रुरता करते हैं, जबकि मुस्लिम परिवार ने बताया कि वह तो रोजाना कुत्ते को खाना खिलाते हैं। बताया कि कल शाम को कुत्ते ने भोजन नहीं किया तो उन्होंने प्यार से उसके मार दिया। लोगों ने इसे ही विवाद का रूप दे दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

RO No. 13467/10