
मुंबई। सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच कई दिनों तक चली खींचतान के बाद दोनों दलों ने मुंबई और ठाणे सहित महाराष्ट्र में महानगर पालिकाओं का चुनाव गठबंधन के रूप में लड़ने का फैसला किया है। यह दावा शिवसेना सूत्रों ने किया है।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार देर रात हुई बैठक में फैसला किया कि सत्तारूढ़ दल मौजूदा महायुति गठबंधन के सदस्य के रूप में ये चुनाव लड़ेंगे। महानगर पालिका चुनावों की तारीखों की घोषणा होनी अभी बाकी है।


















