
नई दिल्ली। अमेरिका में छह जनवरी, 2021 को संसद पर हुए हमले के मामले में इसी महीने वर्जीनिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उस पर आरोप लगाया गया है कि उसने संसद पर हमले से ठीक पहले की रात के दौरान वॉशिंगटन में संसद भवन परिसर के समीप दो पाइप बम लगाए थे। उसने इस आरोप को स्वीकार किया है। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर हमला किया था। ट्रंप ने बगैर किसी सुबूत के कई बार यह दावा किया था कि चुनाव नतीजों में धांधली की गई थी। रविवार को जारी अदालती दस्तावेज के अनुसार, ब्रायन जे कोल जूनियर नामक संदिग्ध ने विस्तृत रूप से आरोप को स्वीकार किया है।






















