खोमचा वालों की हरकतों ने मुश्किलें बढ़ाई महानदी काम्प्लेक्स के कारोबारियों की

कोरबा। स्वच्छता महा संकल्प के साथ कोरबा का नाम गोल्डन बुक का रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है लेकिन इससे बहुत से लोगों को मतलब नहीं है। महानदी परिसर के सामने ठेले गुमटी लगने और मौके पर गन्दगी फैलाने से स्वच्छता अभियान पर पलीता लग रहा है। और तो और कुछ लोगों के द्वारा समझाइश देने पर उन्हें ही उल्टे धमकी मिल रही है।
महानदी परिसर वयवसायी संघ ने समस्या को लेकर आयुक्त और महापौर के पास शिकायत की। उन्हें बताया गया कि अवैध रूप से हो रहे इस कारोबार के कारण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और हमारी दुकानों के सामने भी परेशानियां है। घटा रात्रि शिकायत पर संज्ञान लेने के साथ आयुक्त ने इस इलाके का जायजा लिया। खबर के अनुसार आयुक्त के जाने के बाद ही यहां फिर से खोमचा और अन्य ठेले आ गए। व्यावसायिक संघ के द्वारा बताया गया कि इस तरह की हरकत करने पर जब उन्हें रोका टोका गया तो उनका कहना होता है कि किसमे हिम्मत है जो उन्हें हटा सके। एक सिंडिकेट के तौर पर इस तरह की दुकान है कोरबा में लग रही है और यह उल्टे उन कारोबारियों पर दबाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जो नगर निगम के करदाता हैं। व्यवसायी संघ ने अधिकारियों से कहा है कि स्वच्छता अभियान पर प्रशन चिन्ह खड़े करने वाले सभी ठेलों को सडक़ के किनारे से हटाने का इंतजाम किया जाए

RO No. 13467/11