
जांजगीर चांपा। समीपस्थ ग्राम पंचायत कुटरा का प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पूरी तरह से जर्जर हो गया है जो कभी भी गिर सकता है तथा इससे कोई बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है जिसे बनाने के लिए राघवेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नए भवन बनाए जाने की मांग की है। ज्ञात हो कि उक्त भवन को स्व. मलिकराम पांडेय द्वरा निजी व्यय तथा कुछ जन सहयोग से1954 में ग्राम के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के रूप में निर्माण कराया गया था जो विगत 10 वर्ष से अत्यंत जर्जर स्थिति में है। भवन के डिस्मेंटल की कार्यवाही भी हो चुकी है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण आज भी भवन जर्जर हालात में खड़ा है, ऐसे में कभी भी, किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि विद्यालय का संचालन अतिरिक्त कक्ष भय युक्त वातावरण में हो रहा है। कभी भी इस खंडहर भवन से दुर्घटना घट सकती है तथा छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय परिसर में खेलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण जगह की कमी हो रही है इसलिए इस जर्जर भवन को तोडक़र उसके स्थान पर नए भवन बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थीयों शिक्षकों एवं ग्रामीणों की सुरक्षा पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए रामसरकर शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला के जर्जर भवन को गिराने तथा नए भवन के निर्माण हेतु शीघ्र कार्यवाही की जाए, ताकि सुरक्षित माहौल में विद्यार्थियों के बीच पठन-पाठन का कार्य संपन्न हो सकें ।























