देश को मिलेंगी 3 नई एयरलाइंस, इंडिगो को झटका; मोदी सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हालिया इंडिगो संकट से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने विमानन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय देश में इंडिगो और एअर इंडिया के एकाधिकार के खत्म करने के लिए दो नई एयरलाइनों अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को परिचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया है।

इन दो कंपनियों के अलावा उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका है। इसके 2026 में परिचालन शुरू करने की संभावना है। मंत्रालय देश में और अधिक विमानन संचालकों को लाने के लिए उत्सुक है। वर्तमान में, देश में नौ नियमित घरेलू विमानन कंपनियां सेवा दे रही हैं।

RO No. 13467/10