
आगरा, १६ सितम्बर ।
जगदीशपुरा के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में मंगलवार तडक़े एक घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। हादसे में बुजुर्ग दंपती की मृत्यु हो गई। पुलिस और दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जगदीशपुरा के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में प्रमोद अग्रवाल का दो मंजिला मकान है। प्रमोद अग्रवाल परिवार के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। जबकि उनके माता-पिता नीचे की मंजिल पर रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे घर में चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने स प्रमोद अग्रवाल के 95 वर्षीय पिता भगवती प्रसाद अग्रवाल व 85 वर्षीय मां उर्मिला देवी गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी होने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। बुजुर्ग दंपती को इलाज के लिए एसएन मेडिकल भिजवाया। वहीं घर की ऊपरी मंजिल पर फंसे स्वजन को सुरक्षित बाहर निकाला।























