लापता छात्रा का खौफनाक अंत: रायपुर के होटल की तीसरी मंजिल से मौत की छलांग

रायपुर 19 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी उस वक्त दहल गई जब स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवती सीधे जीआरपी एसपी ऑफिस की छत पर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुमशुदगी से मौत तक का रहस्य मृतका की पहचान रायगढ़ निवासी हनी गुप्ता के रूप में हुई है, जो रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि हनी पिछले कुछ दिनों से अपने हॉस्टल से लापता थी और परिजनों ने विधानसभा थाने में उसकी ‘गुम इंसान’ की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस जब तक उसे सुरक्षित ढूंढ पाती, हनी ने मौत का रास्ता चुन लिया।

जांच के घेरे में ‘सिद्धिविनायक’ होटल होटल के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे यह मामला और उलझ गया है। पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाश रही है:

  • लापता होने के बाद हनी होटल में कब और कैसे रुकी?

  • क्या वह किसी तनाव में थी या किसी ने उसे उकसाया?

  • होटल में रुकते समय उसने क्या जानकारी दी थी?

गंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयानों और होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

RO No. 13467/11