मुंबई। मस्कट-मुंबई की उड़ान गुरुवार को थाईलैंड की एक महिला के लिए सचमुच जिंदगी बदल देने वाला पल साबित हुई। दरअसल एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में गुरुवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

केबिन क्रू ने बच्चे के जन्म में मदद की

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में महिला को ज़मीन से हजोरों फीट ऊपर प्रसव पीड़ा हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। एक नर्स, जो उस समय एक यात्री के रूप में यात्रा कर रही थी, और केबिन क्रू ने बच्चे के जन्म में मदद की।