सक्ती। जनपद पंचायत सक्ती में 12 मार्च को आयोजित अध्यक्ष – उपाध्यक्ष का चुनाव एन मौके पर टल गया। दरअसल चुनाव को लेकर पहुंचे सदस्यों को सुबह 11 बजे यह पता चला कि जनपद पंचायत सक्ती मे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारी अस्पताल में भर्ती है, इसलिए चुनाव टल गया है। खास बात यह है कि इसके पूर्व भी यहां चुनाव की तिथि विलंब से घोषित हुई थी।
जनपद पंचायत सक्ती में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव टलते जा रहा है। सक्ती जिले के चार जनपद में से तीन जनपद पंचायत में 4 मार्च को अध्यक्ष उपाध्यक्ष का सव हो गया है। तब यहां चुनाव की चुनाव थी। सूत्रों की माने तो संख्या बल के जोड़ घटाव के फेर में तिथि परिवर्तित हो रही है। हालांकि अफसरों का अपना अलग ही तर्क है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त करने
भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दल के लोग लगे हुए हैं। बताया जाता है कि एक पार्टी ने जनपद सदस्यों को गोवा की सैर कराई, तो दूसरी ने अन्य स्थान पर सैर सपाटे के लिए भेजा था। राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पाले में 14 एवं भाजपा के पाले में 10 सदस्य बताए जा रहे है। बहरहाल स्थिति चाहे जो भी हो लेकिन पीठासीन अधिकारी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद 12 मार्च को आयोजित चुनाव स्थगित कर दी गई है और कलेक्टर अमृत टोपनो ने नई तारीख रविवार 23 मार्च को फिर से चुनाव कराने का आदेश जारी किया है। अबकी बार चुनाव अधिकारी एसडीएम सोम एवं सह प्रभारी नायब तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।
किया गया है स्थगित
पीठासीन अधिकारी का एक्सीडेंट होने के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। नए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए है। 23 तारीख को चुनाव कराया जाएगा।
अमृत टोपनो, कलेक्टर, जिला सक्ती