
चिरमिरी। प्रार्थी सौरभ सरकार की रिपोर्ट पर थाना पोड़ी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रात्रि में घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी किए जाने की रिपोर्ट तत्काल दर्ज की गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती रत्ना सिंह, पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी. के मार्गदर्शन तथा श्री पुष्पेंद्र नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमती दीपिका मिंज, सी.एस.पी. चिरमिरी के दिशा-निर्देश पर पोड़ी थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केराडोल बस्ती, पोड़ी में राजिम बंसल (उम्र 18 वर्ष) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम सादे कपड़ों में उनके निवास की ओर रवाना हुई, जहां तीनों आरोपी झरिया देवेश मुख के घर के पास बैठे मिले । पुलिस को देखकर वे मौके से फरार हो गए, किंतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर तीनों को पकड़ लिया गया। हिकमत-अमली एवं मनो वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने प्रार्थी सौरभ सरकार के घर चोरी करना स्वीकार किया । आरोपियों की निशानदेही पर उनके द्वारा छिपाकर रखे गए स्थानों से हमे निम्न सामग्री बरामद हुई जिसमे मुख्य रूप से नीले रंग का सूटकेस01,क्रीम रंग का सूटकेस 01,लैपटॉप 02 नग,मोबाइल फोन.04 नग, पीतल की थालियाँ.03 नग, सोने-चांदी के जेवर एवं सिक्के जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी प्रकरण में चोरी के सामान की बरामदगी के दौरान केराडोल साजा पहाड़ मुख्य मार्ग से लगी छोटी टेकरी क्षेत्र में सर्चिंग के समय निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई कमलेश पाण्डेय, एएसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय को पुरानी साड़ी में लिपटी एक वजनदार पोटली मिली। पोटली खोलने पर एक सफेद रंग का प्लास्टिक झोला प्राप्त हुआ, जिसमें भारी मात्रा में नए चांदी के जेवर पाए गए । इस संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदया को अवगत कराया गया । उनके निर्देशानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 106.बी एन एस एस के तहत गवाहों के समक्ष चांदी के जेवर जप्त किए गए। तौल कराने पर जप्त चांदी के जेवरों का कुल वजन 06 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत 18 लाख रुपये अठारह लाख रु है। करधन, पायल, सांठी, कंगन एवं चूडिय़ाँ शामिल हैं पुलिस टीम की सराहना उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पोड़ी एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले तथा थाना पोड़ी स्टाफ एएसआई कमलेश पाण्डेय, एएसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

























