
जांजगीर चांपा। सूर्य षष्ठी महाव्रत पूजा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है किया जाना है। जिसको लेकर आयोजकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वही छठ घाटों की साफ सफाई जोरो से चल रही है।
इस वर्ष छठ पूजा का कार्यक्रम दिनांक 27.10.2025, समय सायं 4.00 बजे सायंकालीन अघ्र्य एवं विशेष पूजा होगा। वही 28.10.2025, समय सुबह 5.00 बजे प्रात:कालीन अघ्र्य, सूर्य पूजा एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। छठ पूजा महाभारत महोत्सव के इस कार्यक्रम मे राजनेताओं को अतिथि स्वरूप आमंत्रित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद, जांजगीर-चांपा,अध्यक्षता नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, संजय सिंह जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष इंटक, प्रदीप नामदेव अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, चांपा श्रीमती रेखा गढ़वाल अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जांजगीर, अमर सुल्तानिया उपाध्यक्ष भजपा, इंजी. रवि पाण्डेय, पुरुषोत्तम शर्मा भाजपा जिला महामंत्री आमंत्रित किए गए हैं जो कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर श्री कपालिक बाबा जी, अघोर आश्रम, पोड़ीदल्हा के द्वारा महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भोजपुरी समाज के अध्यक्ष सुशील सिंह ठाकुर ने एवं छठ पूजा आयोजन समिति के संस्थापक सत्येंद्र सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पधारने का विरोध किया है।


















