
कोरबा। एसईसीएल के कुसमुंडा,गेवरा,दीपका,कोरबा क्षेत्र के प्रभावित गांव के भू विस्थापितों ने छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में लंबित रोजगार प्रकरणों का तत्काल, निराकरण,खमहरिया की जमीन किसानो को वापस करने,आउट सोर्सिंग कार्यों में प्रभावित भू विस्थापितों को रोजगार प्रदान करने, नए पुराने नाम पर मुआवजा कटौती बंद करने,विस्थापित सभी परिवार को बसावट देने एवं बसावट गांव में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग को लेकर कोल इंडिया के मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा में सुबह 6 बजे से कोयला उत्खनन तथा इसके परिवहन को बंद कर हड़ताल शुरू किया। जिसके कारण कामकाज प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार भूविस्थापित आज सुबह यहां एकत्रित हुए और प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आंदोलन शुरू किया। भूविस्थापितों का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती।
























