
कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन अंतर्गत स्थित परसाभांठा नानवेज मार्केट भवन की दशा तत्काल सुधरेगी, वहॉं की व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर बाहर खुले में लगने वाली नानवेज की दुकानों को वहॉं पर शिफ्ट किया जाएगा, अब खुले में सडक़ के किनारे नानवेज की दुकानें नहीं लगेंगी एवं खुले में मांस मछली का विक्रय नहीं किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने परसाभांठा बाजार स्थित नानवेज मार्केट की बिल्डिंग का निरीक्षण किया, वहॉं पर आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य कर बाहर खुले में लगने वाली नानवेज दुकानों को तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
आयुक्त आशुतोष पांडेय अपने नियमित शहर भ्रमण के दौरान प्रात: लगभग 7.30 बजे बालको नगर पहुंचे, उन्होने बालको के परसाभांठा, नेहरूनगर, कैलाशनगर सहित अन्य विभिन्न बस्तियों का भ्रमण कर वहॉं की समस्याओं व विकास संबंधी आवश्यकताओं का जायजा लिया एवं समस्याओं के तत्काल निराकरण के साथ-साथ जनआवश्यकता के मद्देनजर आवश्यक विकास व निर्माण कार्यो के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पांडेय ने परसाभांठा बाजार स्थित निगम के नानवेज मार्केट भवन का सघन रूप से निरीक्षण किया द्य नगर निगम आयुक्त श्री पांडेय ने नेहरूनगर कैलाशनगर सहित अन्य बस्तियों में भ्रमण के दौरान एस.एल.आर.एम. सेंटर के समीप नाली के निर्माण, स्लैब के निर्माण व पूर्व निर्मित नाले को कवर्ड करने के निर्देश दिए। वहीं कैलाशनगर बस्ती में नाली निर्माण, सडक़ का चौड़ीकरण व पेवर ब्लाक लगाने, नेहरूनगर मुख्य मार्ग पर सडक़ के किनारे स्थित शासकीय भूमि पर उद्यान के निर्माण, वहॉं पर स्थित सार्वजनिक शेड का मरम्मत सुधार व पेटिंग किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार कैलाशनगर उचित मूल्य की दुकान के सामने आम रास्ता पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।आयुक्त श्री पांडेय ने नेहरूनगर स्थित एस.एल.आर.एम. सेंटर का निरीक्षण किया, वहॉं पर व्याप्त अव्यवस्था पर उन्होने गहरी नाराजगी जाहिर की तथा सेंटर सुपरवाईजर को कड़ी हिदायत दी कि वे 03 दिवस के अंदर सेंटर की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करें तथा सेंटर में कचरे के प्रबंधन एवं वहॉं पर संचालित गतिविधियों में आवश्यक सुधार लाएं अन्यथा आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने सेंटर में खड़े सफाई रिक्शें की तत्काल मरम्मत कराए जाने एवं सेंटर के बाहरी व भीतरी सभी व्यवस्थाओं की दुरूस्तगी के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए द्य भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पांडेय परसाभांठा बाजार एवं बस्ती, नेहरूनगर, कैलाशनगर सहित अन्य विभिन्न बस्तियों व मोहल्ले की सकरी गलियों में पहुंचकर वहॉं किए जा रहे साफ-सफाई कार्यो व डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण किया।इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, पार्षद व नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा व एम.एल. बरेठ, उप जोन प्रभारी संजय सिंह ठाकुर, देवव्रत आदित्य, संतोष साहू, अवधराम लहरे, रामकुमार राठौर आदि के साथ जोन के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

























