पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर पेपर मार्केट में बुधवार रात को रोडरेज (गाड़ी टच होने के विवाद में) दो दोस्तों को जमकर पीटा गया।इसके बाद एक युवक की चाकू से वार करके हत्या कर दी गई। बताया गया कि चार से पांच आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। इसका दोस्त सुमित घायल है। उसका एलबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाजीपुर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि दो दिन पहले खोड़ा कॉलोनी में मोमोज की रेहड़ी लगाने को लेकर विकास का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सलमान व उसके दो साथियों की पहचान की है।