मानेसर में युवती की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार प्रेम संबंध में शक बना हत्या का कारण

मानेसर, १७ सितम्बर [।
आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती का गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव कासन की ढाणी गांव स्थित घर के कमरे में बेड पर पाया गया। परिवारवालों की शिकायत पर थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित भी युवती के गांव का ही रहने वाला है। दोनों में प्रेम संबंध थे। आरोपित ने अन्य लोगों से बात करने के संदेह में युवती की जान ले ली।मृत युवती की पहचान यूपी के बुलंदशहर के बैलोन गांव की रहने वाली शालू के रूप में की गई। वह यहां अपनी चचेरी बहन गुंजन के साथ आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये से रह रही थी। यहां निजी कंपनी में काम करती थी। बताया जाता है कि युवती का शव मंगलवार सुबह कमरे में बेड पर पड़ा मिला। उसके गले में चुन्न लिपटी हुई थी। चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। साथ में रहने वाली चचेरी बहन गुंजन ने परिवार और पुलिस को जानकारी दी। बहन ने बताया कि सोमवार रात गांव के लडक़े विवेक व सचिन इनके कमरे पर आए थे और शालू के साथ बात कर रहे थे। देर रात होने के कारण वह तो सो गई, लेकिन शालू उनसे बातचीत करती रही। सुबह जब उठकर देखा तो शालू का शव बेड पर पड़ा था। आइएमटी मानेसर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।
मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया। आईएमटी थाना पुलिस ने जांच करते हुए एक आरोपित को मंगलवार रात नौरंगपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान बैलोन गांव के विवेक के रूप में की गई। आरोपित से पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह दिल्ली में अपने भाई के साथ रह रहा था और एक निजी कंपनी में काम करता था। इसके शालू से पिछले पांच साल से प्रेम संबंध थे। यह शालू से मिलने दिल्ली से गुरुग्राम आता रहता था। शालू द्वारा दूसरे लोगों से बात करने को लेकर इनके बीच झगड़ा चल रहा था। इसी आशंका को लेकर इसने सोमवार रात चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

RO No. 13467/11