
जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम कुरदा खार में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धनेश्वर प्रसाद धोबी के रूप में हुई, जो शक्ति जिले के ग्राम ठठारी का निवासी था। जांच में सामने आया कि मृतक का पड़ोसी महेंद्र उर्फ मोनू चंद्रा लगातार पैसों की मांग करता था। धनेश्वर द्वारा मना करने पर वह गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता था। 25 मई को भी महेंद्र मृतक के घर आया और पैसों की मांग की। मना करने पर विवाद हुआ। परिजनों के बीच-बचाव करने और पैसों के कारण पूछने पर महेंद्र ने धमकी दी कि उनके लडक़े की लाश भी नहीं मिलेगी। पुलिस ने मामले में धारा 108 क्चहृस् के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस टीम ने सक्ती जिले के बाराद्वार में आरोपी के घर पर दबिश दी। पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा।परिजनों के बयान के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि धनेश्वर ने महेंद्र की प्रताडऩा से परेशान होकर आत्महत्या की।