नए लेबर कोड श्रम क्षेत्र के लिए मील का पत्थर होंगे साबित, कहा बनाफर ने

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय नेतृत्व ने भारत सरकार द्वारा लागू किए गए बहुप्रतीक्षित चार लेबर कोड लागू करने के निर्णय का स्वागत किया है। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर ने निर्णय का स्वागत करते हुए नवीन लेबर कोड समस्त श्रमिक वर्ग की गरिमा, सुरक्षा, कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि उपरोक्त लेबर कोड को अंतिम रूप देते समय भारतीय मजदूर संघ के सुझावों को स्वीकार करते हुए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ लंबे समय से लंबित सुधारों को एकीकृत एवं सरल बनाकर समयानुकूल श्रमिक नीति को लागू किया है। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर ने छत्तीसगढ़ के सभी संगठित और असंगठित मजदूरों को नऐ श्रम कानूनों के लागू होने पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि इस लेबर कोड से श्रमिकों का सशक्तिकरण होगा और उद्योगों में मधुर श्रम संबंध स्थापित होंगे। उम्मीद जताई है कि इस लेबर कोड से श्रमिकों का सशक्तिकरण होगा और उद्योगों में मधुर श्रम संबंध स्थापित होंगे जिससे देश के आर्थिक विकास में सकारात्मक गति आएगी। भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों के हित की रक्षा और सुदृढ़ श्रम वातावरण के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

RO No. 13467/ 8