
जांजगीर। अपराध बढऩे के कारण जिले में कैदियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जेल में क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए जिला जेल में 10 नए बैरक बनाए जाएंगे। इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। प्रत्येक बैरक में 50-50 कैदियों को रखने की व्यवस्था होगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। शासन ने बैरक निर्माण के लिए करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपए की मंजूरी दी है।बताया गया कि जांजगीर-चांपा में 45 साल पहले जिला जेल की बिल्डिंग बनाई गई थी, जो अब कमजोर हो चुकी है।
बारिश के समय विशेष रूप से दिक्कतें आती हैं। निर्माण कार्य कलेक्टोरेट अंतर्गत पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 अप्रैल को ठेकेदार को विभाग की ओर से कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। जिले में क्षमता से अधिक बंदी: जिला जेल में 280 बंदियों की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में इससे अधिक बंदी रखे गए हैं। क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण बैरकों में ठूंस-ठूंसकर रखा जाता है। इससे बंदियों के बीच कई बार लड़ाई-झगड़े की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। एक करोड़ रुपए होंगे खर्च, 9 महीने में पूरा होगा काम: बैरक निर्माण में करीब 1 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हर बैरक में 50 कैदियों को रखने की क्षमता होगी। ठेकेदार को वर्षा ऋतु के साथ 9 महीने में निर्माण कार्य पूरा करना होगा।