
नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के वियतनाम दौरे से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दिलचस्प बात है कि इमैनुएल मैक्रों के साथ-साथ उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों की भी खूब चर्चा हो रही है।दरअसल, रविवार को मैक्रों जब वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे तो फ्लाइट से उतरने से ठीक पहले राष्ट्रपति मैक्रों की पत्नी उन्हें चपत (थप्पड़) मारते हुई दिखीं। इसके बाद दोनों सीढिय़ों से नीचे उतरते दिख रहे हैं। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, मैक्रों वहां खड़े दिखते हैं। इसके बाद अचानक मैक्रों कुछ ब्रिजिट मैक्रों को कुछ कहते हैं, इतने में ही उनकी पत्नी उन्हें चपत लगाती है। मैक्रों थोड़ी देर के लिए चौंक जाते हैं। हालांकि, वो खुद को संभालते हैं और एयरपोर्ट पर आए प्रतिनिधिमंडल की तरफ हाथ हिलाते हैं। इसके बाद दोनों फ्लाइट से नीचे उतरते हैं। हालांकि, इस वीडियो पर फ्रांस के राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस के अधिकारियों ने कहा कि यह पति-पत्नी के बीच हंसी मजाक था। अपने से 24 साल बड़ी ब्रिगिट से मैक्रों ने लव मैरिज की थी। ब्रिगिट कभी स्कूल टीचर हुआ करती थीं।
15 साल की उम्र में मैक्रों को अपनी 39 साल की टीचर से प्यार हो गया था। उस वक्त ब्रिगिट शादीशुदा थीं और तीन बच्चों की मां भी। बावजूद इसके 16 साल की उम्र में मैक्रों ने ब्रिगिट को प्रपोज कर दिया।मैक्रों के परिवार ने इस रिश्ते का जमकर विरोध किया, लेकिन वे नहीं माने। ब्रिगिट ने अपने पहले पति से तलाक लिया और 2007 में, जब मैक्रों 29 के और ब्रिगिट 54 की थीं, उन्होंने पेरिस में एक निजी समारोह में शादी रचा ली।
2017 में मैक्रों के फ्रांस का राष्ट्रपति बनने के बाद ब्रिगिट फर्स्ट लेडी बनीं।