अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा ने दादागीरी में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन विसावदर की जनता ने आप प्रत्याशी को जिता दिया। भाजपा और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं। इनका रिश्ता प्रेमी-प्रेमिका जैसा है।

गुजरात से भाजपा का जाने का समय आ गया- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात से भाजपा का जाने का समय आ गया। राज्य में अब अब देशभक्त पार्टी सत्ता में आएगी। गुजरात पर 30 वर्ष कांग्रेस और 30 वर्ष भाजपा ने शासन किया, लेकिन इन दलों ने राज्य का क्या हाल कर दिया।

सूरत में भर गया पानी

सूरत जैसे शहर में बारिश के कारण लोगों के बेडरूम में पानी भर गया। राजकोट से जूनागढ़ सवा सौ किलोमीटर तक जाने में साढ़े तीन घंटे का समय लग गया। 35 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से कार चलानी पड़ी।