ट्रंप की टैरिफ धमकियों खिलाफ एकसुर हुए सत्ताधारी और विपक्षी दल अमेरिका पर जमकर बोला हमला

नई दिल्ली। सत्ताधारी पार्टी और मुख्य विपक्ष दल दोनों ने एकजुटता दिखाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की ओर से रूसी तेल खरीद के चलते और टैरिफ बढ़ाने की धमकी की कड़ी निंदा की है।भाजपा के उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने शीत युद्ध के युग के सबसे शक्तिशाली अमेरिकी राजनयिक हेनरी किसिंजर का उद्धरण देते हुए कहा कि अमेरिका का दुश्मन होना खतरनाक हो सकता है, लेकिन दोस्त होना घातक है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि ट्रंप की अपमानजनक टिप्पणियां भारतीयों की गरिमा और आत्मसम्मान को चोट पहुंचाने वाली हैं। उधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश को रूसी तेल खरीदने के चलते अन्यायपूर्ण तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में बहुत से लोगों के लिए हमारे सामान अप्राप्य हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि चीन भारत की तुलना में ज्यादा रूसी तेल समेत कई तरह की सामग्री आयात करता है, लेकिन उसे अमेरिकी टैरिफ से 90 दिनों की छूट मिली हुई है।
थरूर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यूरेनियम, पैलेडियम जैसी कई चीजें हैं जो अमेरिका रूस से आयात कर रहा है। दुर्भाग्य से, इसमें एक तरह का दोहरा मानदंड शामिल है।

RO No. 13467/11