एम्स्टर्डम के 150 साल पुराने चर्च में लगी आग, जलकर गिर पड़ा शिखर

नई दिल्ली। एम्स्टर्डम के 19वीं सदी के एक चर्च में गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह तबाह हो गया। नीदरलैंड में नए साल की पूर्व संध्या पर हालात खराब रहे, आतिशबाजी से दो लोगों की मौत हो गई और पुलिस के खिलाफ हिंसा हुई।

वोंडेलकेर्क में यह आग सुबह-सुबह लगी। यह चर्च एक टूरिस्ट आकर्षण है और 1872 से शहर के सबसे अच्छे पार्कों में से एक के सामने स्थित है। एम्स्टर्डम अधिकारियों ने बताया कि 50 मीटर (164 फुट) ऊंचा टावर गिर गया और छत बुरी तरह से डैमेज हो गई, लेकिन उम्मीद है कि बाकी ढांचा सही सलामत रहेगा। हालांकि आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के खिलाफ भड़की हिंसा

डच पुलिस यूनियन की प्रमुख नाइन कूइमैन ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस और इमरजेंसी सर्विस के खिलाफ हिंसा हुई, ऐसी हिंसा पहले कभी नहीं देखी गई। उसने बताया कि एम्स्टर्डम में ड्यूटी के दौरान उस पर तीन बार पटाखे और दूसरे विस्फोटक फेंके गए थे। आधी रात के कुछ ही देर बाद अधिकारियों ने मोबाइल फोन पर देश भर में एक अलर्ट जारी किया, जिसमें लोगों को चेतावनी दी गई कि जब तक जान खतरे में न हो, तब तक ओवरलोडेड इमरजेंसी सेवाओं को कॉल न करें।

RO No. 13467/10