टेक ऑफ करते ही एयरपोर्ट पर गिरा स्पाइसजेट के विमान का पहिया, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग; 75 यात्री थे सवार

नई दिल्ली। स्पाइसजेट क्यू400 विमान में शुक्रवार को उस समय खराबी आ गई जब कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय उसका एक बाहरी पहिया गिर गया। 75 यात्रियों को लेकर यह विमान मुंबई के लिए रवाना होने वाला था। गुजरात के कांडला से मुंबई आने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान में लैंडिंग के समय अगला पहिया गायब होने की सूचना मिलने के बाद गुरुवार दोपहर मुंबई हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।

स्पाइसजेट ने बयान जारी कर क्या कहा?

एक एयरलाइन प्रवक्ता ने बताया कि विमान मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। स्पाइसजेट प्रवक्ता ने कहा, “12 सितंबर को, कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से उतर गया। सुचारू लैंडिंग के बाद, विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुँचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।

RO No. 13467/11