
कोरबा। महाराष्ट्र मंडल और रोटरी क्लब के सौजन्य से रंगमंच का एक स्वस्थ मनोरंजन कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजीव गांधी प्रेक्षा गृह में 21 मार्च को शाम 7:00 बजे से हो रहा है। नाटक का नाम है= मैं अनिकेत हूं, जिसे सिद्ध हस्त कलाकार प्रस्तुत करेंगे।
कलाकारों में कोई बैंक अधिकारी है तो कोई चार्टर्ड अकाउंट और कोई दूसरे क्षेत्र से जुड़ा हुआ व्यक्ति लेकिन इन सभी ने लंबे समय से अपने साथ रंगमंच की विधा को जोड़े रखा है और इसमें महारत हासिल की है। महाराष्ट्र मंडल कोरबा के अध्यक्ष हेमंत माहुलीकर ने बताया कि मुख्य रूप से नाटक का प्रदर्शन करने के साथ कला कौशल को दिखाना तो है ही इसके साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सहायता भी करना है। इसलिए इसे चैरिटी शो का नाम दिया गया है। बताया गया कि मैं अनिकेत हूं की स्क्रिप्ट कुछ ऐसे ही कालखंड और परिस्थितियों के आधार पर लिखी गई है जो समाज की वास्तविकता और चुनौतियों को उजागर करती है। और जब कुछ लोगों का सहयोग मिलता है तो फिर तमाम तरह की दुश्वारियां को नियंत्रित करने का काम आसान हो जाता है। रोटरी क्लब और महाराष्ट्र मंडल ने तय किया कि कलाकारों की प्रतिभा को ऊंचाई देने के साथ इस चैरिटी शो के माध्यम से अर्जित होने वाली आमदनी को क्यों आसपास के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाए। हमने अपने तरीके से समाज को जागृत करने का प्रयास किया है और यह प्रयोग सफल होता है तो आगामी दिनों में इस प्रकार की कोशिश को और भी स्थान पर किया जाएगा। राज्य स्तर पर शिक्षा क्षेत्र में सम्मानित हेमंत ललित कलाओं के लिए समर्पित संस्था संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री भी हैं, जिन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती समय में कल और कलाकारों को राज्याश्रय प्राप्त होता था। निश्चित रूप से अभी भी इसकी जरूरत है और इस तरफ काम होना चाहिए।


















