
जांजगीर। ग्राम कांसा में चोरी की घटना सामने आई है। किसान धनाराम यादव के घर चोरी हुई है। वे पूरे परिवार के साथ नवधा रामायण कार्यक्रम फाइनल देखने गए थे। घर में ताला लगाकर जाने के बाद सुबह उनका बेटा संदीप यादव घर आया और देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।
घर के अंदर जाकर देखा गया तो पेटी का ताला भी टूटा हुआ था और कपड़े-समान बिखरे हुए थे। पेटी में रखी महिला समूह की नगद राशि 32,000 रुपए और चांदी के जेवर लगभग 400 ग्राम, जिनकी पुरानी कीमत 18,000 रुपए थी, चोरी हो गई। घटना के बाद उन्होंने आसपास के गांवों में जानकारी जुटाई, लेकिन चोरी करने वाले का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाना नवागढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई।






















