
जांजगीर-चांपा। अविभाजित जिले में आगजनी के मामले लगातार सामने आ रहे है। इन सबके बावजूद सुरक्षा को लेकर समुचित इंतजाम तक नहीं है। वही दुसरी ओर भीषण गर्मी के दौरान अकस्मात घटना हो जाए तो लोगो को इससे निपटने काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
गौरतलब है कि अविभाजित जांजगीर चाम्पा में आगजनी के कई मामले लगातार सामने आ रहे है। वही दुसरी ओर आग बुझाने को लेकर सुरक्षा के समुचित इंतजाम तक नहीं है। जिसके कारण किसी तरह की अप्रिय घटना हो जाने पर लोगो को काफी दिक्कतो का सामना भी करना पडता है। मार्च एवं अप्रैल महीने के दौरान चाम्पा शहर मे आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी है। चाम्पा के कोरवा पारा में टेलरिंग दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान संचालक को 3 लाख रूपए से अधिक का नुकसान हुआ। इसी प्रकार चाम्पा शहर के ही एक दो पहिया वाहन के शो रूम मे ‘शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसके चलते शो रूप संचालक के तीन दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। इसी प्रकार जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल ठाकुर छेदीलाल जिला चिकित्सालय में अटैच सिविल सर्जन के आफिस में शनिवार 10 मई की देर रात अचानक आग लग गई। इस घटना में आफिस के रिकार्ड रूम में रखें सरकारी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आगजनी की घटना किस कारण से हुई इसका पता अभी तक नही चल पाया है। इसी प्रकार सक्ती जले के ग्राम पंचायत सरवानी में घरेलु गैस का सिलेंडर अचानक फट गया। इस घटना में घर के करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस आगजनी की घटना के बाद सभी घायलो को पहले तो सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र सक्ती में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं इनमें से 4 लोगो की गंभीर स्थिती को देखते हुए उपचार के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार बलौदा क्षेत्र के ग्राम हरदी महामाया में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने कार पिकप एवं ठेले मे ‘आग लगा दी, जिसके चलते कार एवं पिकप वाहन के साथ ठेला जलकर खाक हो गया। इस मामले में वाहन चालक को काफी नुकसान हुआ है। वहीं घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरप्तार भी कर लिया है। इस तरह देखा जाए तो जांजगीर एवं सक्ती जिले में आगजनी की घटनाए लगातार बढ़ रही है। शासकीय दफ्तरों में भी आगजनी से निपटने के लिए इंतजाम पर्याप्त नहीं है।
तीन दमकल के भरोसे जिला
जांजगीर चाम्पा जिले में महज तीन दमकलो के भरोसे ही आगजनी की घटना पर काबू पाने की कवायद की जाती है। जिला अग्निशमन अधिकारी कार्यालय के पास 3 दमकल वाहन आगजनी की घटना रोकने को लेकर रखे गए है। अगर आगजनी की घटना सामने आने पर इन वाहनों को घटना स्थल तक पहुंचने के लिए काफी लखा समय लग जाता है। वहाँ स्थानीय लोगों की मदद से जैसे तैसे आग पर काबू पाया जाता है। वही आगजनी की घटना को रोकने के लिए प्रकाश इंडस्ट्रीज चाम्पा सहित केएसके वर्धा पावर प्लांट के निजी दमकलों की मदद भी ली जाती है।


























