देश में नहीं है पेट्रोल-डीजल की कोई कमी, सोशल मीडिया पर फैली खबरें निकलीं फर्जी; तेल कंपनियों ने कही ये बात

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, विशेषकर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर प्रसारित किए जा रहे दावे पूरी तरह से निराधार और फर्जी पाए गए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों और आधिकारिक स्रोतों ने स्पष्ट किया है कि भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

सोशल मीडिया पर एक रील तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया गया है कि ईरान द्वारा ‘हॉर्मुज स्ट्रेट’ को बंद किए जाने के कारण भारत में कच्चे तेल की सप्लाई रुक जाएगी। इस दावे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे कीमतों में भारी बढ़ोतरी और किल्लत से बचने के लिए तुरंत पेट्रोल पंप जाकर अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवा लें।

इंडियन ऑयल का बयान

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति और वितरण नेटवर्क सामान्य है। पानीपत रिफाइनरी से जुड़े कुछ वीडियो पर स्पष्टीकरण देते हुए कंपनी ने कहा कि श्रमिकों और ठेकेदारों के बीच का विवाद सुलझा लिया गया है और रिफाइनरी का संचालन सुचारु है।

RO No. 13467/11