
पेरिस । अगले साल के बजट में भारी कटौती की योजनाओं के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की ओर से आयोजित हड़ताल में गुरुवार को 85 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने मार्च निकाला। इसमें शिक्षक और स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अन्य शामिल हुए। इसके कारण एफिल टावर बंद करना पड़ा। ये राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों और प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू पर दबाव बनाए हुए हैं। ट्रेड यूनियन नेता सार्वजनिक सेवाओं पर अधिक खर्च, सेवानिवृत्ति की आयु में वृद्धि को वापस लेने और अमीरों पर अधिक कर लगाने की मांग कर रहे हैं। इनमें फ्रांस के सबसे बड़े संघ, सीएफडीटी और कट्टरपंथी सीजीटी के नेता शामिल हैं। सीजीटी की महासचिव सोफी बिनेट ने बताया, पिछले बजट प्रस्ताव में श्रमिकों से संबंधित सभी कटौती को हमेशा के लिए खत्म करना होगा। पिछले प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू को 44 अरब यूरो के बजट में कटौती की योजना के चलते संसद ने पद से हटा दिया था। हालांकि, गुरुवार को सडक़ों पर उतरने वाले लोगों की संख्या पिछले दिनों हुए प्रदर्शनों की तुलना में कम रहा।






















