चोरी की रकम से हिमाचल और दिल्ली में मौज, तीन गिरफ्तार

टीपी नगर क्षेत्र में राजू दास और साथियों ने की घटना
कोरबा। सिविल लाईन थाना की सीएसर्ईबी चौकी ने शातिर चोरों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 14 हजार नगदी और कुछ सामान मिला है। आरोपियों ने चोरी की बड़ी रकम का उपयोग मौज मस्ती और अपने शौक पूरा करने में किया।
मुड़ापार क्षेत्र के अटल आवास में रहने वाला राजूदास महंत ने अपने दो नाबालिग महत्वपूर्ण सहयोगियों के साथ मिलकर पिछले दिनों टीपी नगर की दुकानों को निशाना बनाया था। चार जगह पर ताला तोडक़र चोरी की गई। मौके से उनके हाथ हजारों रूपए लगे। इसके अलावा कुछ सामान मौके से पार कर दिया गया है। राजू दास और उसकी टीम ने तय किया कि बहुत दिनों बाद मौका मिला है इसलिए कुछ बेहतर किया जाए। गिरोह ने बिना किसी चिंता के टूर प्लान किया और भारत के हिल स्टेशन कुल्लू मनाली व दिल्ली की शानदार यात्रा की। सैर सपाटे के साथ ब्रांडेड कपड़े से लेकर होटलिंग पर हजारों रूपए खर्च कर दिए गए। सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ खोजबीन की जा रही थी। इस बीच कुछ इनपुट मिले, जिन पर काम किया गया। लोकेशन मिलने पर हाल में ही आरोपियों को दबोच लिया गया। राजू दास के दो साथी नाबालिग बताये गए हैं। घटनाक्रम में ये तीनों ने शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया और कई लोगों की दिक्कतें बढ़ाई। पुलिस के अनुसार आरोपियों से 14 हजार नगद और एक बाइक मिला है। शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने दुकानों में चोरी की गई अधिकांश रकम को खरीदी से लेकर अपने शौक में उड़ाने की बात कही। पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेजने और दो नाबालिग को संप्रेक्षण गृह में भेजने की तैयारी की है।
चार दिवारी के साये में बनेगी होली
कोरबा जिले में होली में अराजक तत्वों के लिए पहले से ही योजना बना रखी है कि उन्हें होली मनाने के लिए जेल और संबंधित स्थानों में भेजा जाए ताकि आसपास में शांति रहे। पुलिस अधिकारियों ने इससे पहले गुंडा, बदमाशों की परेड लेने के साथ उन्हें समझाइश दी। आचरण को ठीक करें और किसी तरह की शिकायत न दे। उन्हें बताया गया कि होली से ठीक पहले कुछ किया तो अगले कुछ दिनों के लिए जेल का रास्ता दिखाया जाएगा और उसके बाद उनकी मुक्ति हो सकेगी।

RO No. 13467/11